उत्तराखंडजनहित

सरकार ने 3 साल में किए कई बड़े काम, लिए सख्त फैसले: धामी

नकल विरोध सख्त कानून लाकर नकल माफिया पर किया प्रहार

धर्मांतरण पर मजबूत कानून लाकर देश के सामने रखा एक मॉडल
समान नागरिक संहिता बड़ी उपलब्धि
महिलाओं का किया गया सशक्तिकरण
देहरादून। मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के 3 साल पूरा होने पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इन तीन सालों में उनकी सरकार ने अनेक विकास कार्य व जनहित के फैसले किए हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे भी राज्य के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री का कहना है कि उनकी सरकार ने राज्य की इकोलॉजी और इकोनॉमी को बेहतर बनाने के लिए लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं और उन्हें रोकने का प्रयास किया है। उनकी सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त नकलरोधी कानून बनाया गया है जिससे युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न किया जा सके।
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि उन्होंने राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए और दंगों को रोकने के लिए भी सख्त कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण व युवाओं के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। प्रदेश में लखपति दीदी से लेकर आंदोलनकारी को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने जैसे अनेक काम किए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने से लेकर युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार देने के लिए तमाम योजनाएं चला रखी है। सीएम ने कहा कि अपने 3 साल के कार्यकाल में वह है 14 हजार 8 सौ से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा केंद्र की मोदी सरकार के प्रति वह आभारी हैं जिनके सहयोग से राज्य निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए राज्य में विकास आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश की जनता का भी आभार जताया है कि उन्होंने अब तक उन्हें भरपूर सहयोग और सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह इसी तरह प्रदेश के विकास व जनहित के लिए आगे भी काम करते रहेंगे। राज्य आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के 9.11 लाख मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी गई। इस पर सरकार ने 1720 करोड़ की राशि खर्च की है। सरकार ने 2025 तक धामी सरकार ने 1.25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमानममें 80 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पांच से सात लाख कमा कर लखपति दीदी बनीं है। तीन साल के कार्यकाल में पुलिस, दूरसंचार, रैंकर्स, आबकारी, पशुपालन, रेशम, शहरी विकास, वन विभाग, परिवहन, कृषि, शिक्षा, पेयजल समेत अन्य विभागों में 7644 युवाओं को नौकरी दी गई। सरकार ने 19 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेश में पर्वतमाला योजना के तहत रोपवे कनेक्टिविटी बढ़ाया जा रहा है। काठगोदाम से हनुमान गढ़ी तक रोपवे निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। इसके अलावा केदारनाथ, हेमकुंड साहिब रोपवे का शिलान्यास कर डीपीआर बनाई जा रही है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू की गई। देहरादून से अमृतसर, पंतनगर, गोवा, कुल्लू, पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा को शुरू किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!