
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तीन सालों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और सरकार ने राज्य हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिनमें प्रमुख रूप से यूनिफॉर्म सिविल कोड, सख्त भू-कानून, नकल विरोधी कानून, राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण के साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है।
धर्मांतरण जैसे घटनाओं को रोकने के लिए सशक्त धर्मांतरण कानून लागू किया गया है। इसके साथ ही पिछले तीन सालों में सरकार ने विभिन्न पदों पर बीस हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी सेवा में रोजगार देने का कार्य की है। स्वरोजगार के माध्यम से विभिन्न योजनाओं को पचास हजार से अधिक युवाओं को जोड़ा गया है। सरकार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए होम स्टे योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना संचालित कर रही है। इसके साथ ही सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर स्वयं सहायता समूह के माध्यम कार्य कर रही है। एक लाख पच्चीस हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हमारी मुख्य आर्थिकी और पर्यटन और तीर्थाटन है, जिस पर सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। इस बार चारधाम यात्रा को सरकार व्यवस्थित रूप से संचालित करेगी। जिससे आमजन और यात्रियों को कोई समस्या न हो। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग-दर्शन में भव्य दिव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा केदारनाथ रोपवे के लिए चार हजार करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसके निर्माण होने तीर्थंयात्रियों में निरन्तर वृद्धि होगी। इसके साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन कार्य वर्ष 2027 तक पूर्ण होगा। जो पहाड़ के विकास के लिए गेम चेंजर होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस बार नई पहल कर शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया गया है। जिसका आने वाले समय में अच्छे परिणाम आएंगे और उत्तराखंड में 12 महीने पर्यटन और तीर्थाटन रहेगा। जिसका फायदा यहां के स्थानीय लोगो को मिलेगा। 38वें राष्ट्रीय खेलों का सरकार ने शानदार आयोजन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सतत विकास सूचकांक के लक्ष्य में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर रहा है। आज डबल इंजन की सरकार में सभी कार्य धरातल पर हो रहे है। जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है।