उत्तराखंडकानून

राज्य में दर्ज हुई पहली ई जीरो एफआईआर गृहमंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ

हरिद्वार। शनिवार को उत्तराखंड की धामी सरकार को चार साल पूरे हो गए है। इस मौके पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरिद्वार को 427 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में ई जीरो एफआईआर सेवा का भी शुभारंभ किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ई जीरो एफआईआर प्रणाली का डिजिटल बटन दबाकर शुभारंभ किया। अमित शाह ने बताया उत्तराखंड में इस प्रणाली से 1930 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर से ई जीरो एफआईआर दर्ज की जा सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में दर्ज पहली ई जीरो एफआईआर की कॉपी भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी भेंट की।
इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस में नई भर्ती के पांच आरक्षियों को औपचारिक रूप नियुक्ति पत्र सौंपा। नई भर्ती में करीब 2000 आरक्षी भर्ती किए गए हैं। सीएए के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत लौटे पांच हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया। बलूचिस्तान के शैलेश, पाकिस्तान के जसपाल कुमार, पाकिस्तान की दुर्गा राजपूत और अफगानिस्तान की हंसेरी बाई को भारत की नागरिकता का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
डिजिटल मध्यम से गृह मंत्री अमित शाह ने 1100 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित विकल्प रहित संकल्प पुस्तक का विमोचन किया। गिरिजा शंकर जोशी, गिरिजा ने इस पुस्तक का संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!