उत्तराखंडप्राधिकरण

टिहरी विकास प्रधिकरण ने तपोवन में स्थित निर्माणों भवनों को किया सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर टिहरी प्रशासन की सख्ती अवैध निर्माण सील

ऋषिकेश : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा विकासखण्ड नरेंद्रनगर स्थित तपोवन में 2 निर्माणों को सील किया गया।

सील किए गए निर्माण कार्य में यदुवेन्द्र चौधरी, नीरज गुप्ता के निर्माण शामिल है।

इस कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता पंकज पाठक, कनिष्ठ अभियंता विपिन कोठारी, राहुल चमोली, सूरज जोशी, सुपरवाइजर, पी.आर.डी. गार्ड एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button