अंगदानउत्तराखंड

अंगदान से कई जिंदगियों में भरी जा सकती है नई उम्मीद

ऋषिकेश। अंगदान जागरूकता माह के तहत निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब एवं मोहन फाउंडेशन, एम्स ऋषिकेश के संयुक्त तत्वावधान में अंग एवं नेत्रदान विषय पर कार्यशाला और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि मृत्यु के बाद किया गया अंग एवं नेत्रदान कई लोगों को नया जीवन और नई रोशनी दे सकता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिपाल चौहान, संचित अरोड़ा, अरुण शर्मा और बिंदिया भाटिया ने अंगदान और नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। विद्यालय की काउंसलर नेहा भल्ला ने भी अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने अंग एवं नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
अभियान के तहत 25 जुलाई को कक्षा 7 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से अंगदान का संदेश दिया। विजेताओं को गोपाल नारंग, गुलशन चंदानी, मनमोहन भोला, सुरेंद्र कथुरिया, संचित अरोड़ा और अरुण शर्मा की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
विजेता रहे:
कक्षा 7: शर्मिष्ठा शर्मा (प्रथम), सुदक्षिणा भट्ट (द्वितीय), अक्षिता पेटवाल (तृतीय)
कक्षा 8: अगम्या नेगी (प्रथम), आरोही कंडवाल (द्वितीय), अक्षिता गोयल (तृतीय)
कक्षा 9: समृद्धि कठैत (प्रथम), दीपिका भट्ट (द्वितीय), परिणीति जुयाल (तृतीय)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!