उत्तराखंडचुनावीं दंगल
पासवान बने ऋषिकेश के मेयर

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश में एक बार से फिर से भाजपा का प्रत्याशी मेयर बनेगा। शंभू पासवान ने अपने प्रतिद्वंदियों को मात देकर एतिहासिक जीत दर्ज की है। काफी दिनों से ऋषिकेश में मेयर चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ था, आखिरकार शंभू पासवान ने जनता के आशीर्वाद से जीत दर्ज की ली। वहीं भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल है। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि यह जनता की जीत है। भाजपा के विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है। कहा कि ऋषिकेश का चहुंमुखी विकास होगा। इसके लिए कई योजनाएं जल्द धरातल पर लाई जाएंगी।