उत्तराखंडबारिश

बारिश के पानी की निकासी न होने से सहमे हुए हैं लोग

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक की लापरवाही कहीं जान न ले लें

पिछले वर्ष बारिश से आई आपदा वाले को नहीं मिला मुआवज़ा

ऋषिकेश। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक की लापरवाही कहीं लोगों कि जान ही न ले लें। मानसून की पहली बारिश ने ही पानी की निकासी की पोल खोलकर रख दी है। बारिश शुरू होते ही लोगों में जानमाल का भय होने लगता है। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है।

बुधवार हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक की मानसून से पहले की जाने वाली व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक वार्ड-01 के सत्यनारायण मंदिर के पीछे पहली बारिश में जल भराव से घरों में पानी घुस गया। यहाँ रहने वाले संजीव वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, गोवर्धन, ऋषभ अग्रवाल ने कहा कि सालों से जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने की माँग नगर पंचायत से करते आ रहे हैं । लेकिन समस्या जस की तस कि बनी हुई है। जल निकासी वाले रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा भी किया हुआ है। लेकिन निकाय इस ओर कोई करवाई नहीं कर पाई है। जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो निकाय कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं वार्ड-02 नेगी भवन के पास दीवार गिर गई वहीं बगीचे में जल भराव की समस्या बनी हैं इन जगहों का दौरा किया। यहाँ कभी भी जानमाल को नुक़सान हो सकता है। स्थानीय अमर सिंह नेगी, सूरज नेगी, बनवारी लाल देशवाल, सर्वेश नेगी ने कहा कि बुधवार को दीवार गिर गई। ग़नीमत रही दीवार के पास कोई दुपहिया वाहन नहीं खड़ा था तो नुक़सान हो जाता। बगीचे में झील बन जाता है कारण पानी की सही निकासी का न होना। ऐसे बारिश होने जलभराव का भय बना रहता है। बताया पिछले साल आई आपदा के बाद नगर पंचायत सूची तो सभी पीड़ितों का लेकर गई। लेकिन आर्थिक मुआवज़ा अभी तक नहीं मिला है। समाजसेवी शिव चन्द्र राय का कहना है कि बुधवार को आई तेज बारिश से जल निकासी न होने से पानी गलियों सड़कों में लबालब भर गया साथ ही घरों में घुस गया। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ और जेई सर को अवगत करा दिया है।इस संबंध में जल्द ही पत्राचार कर स्थाई समाधान की माँग की जाएगी। जिससे उक्त समस्या का हल हो जाये। इस समस्या से लोगों में भय बना है तेज बारिश होने पर इन्हें जानमाल के नुक़सान का भय सताने लगता है। रात पूरी जग कर निकल जाती है।

क्या कहते है ईओ साहब
जलभराव की समस्या को ठोस कदम निकाय द्वारा उठाया जाएगा। जिससे बारिश के पानी की निकासी सही से हो सके। आर्थिक मुआवज़ा न मिलने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं । मामले की जानकारी लेकर प्रशासन से पुनः पत्राचार किया जाएगा।
दीपक शर्मा, ईओ, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!