उत्तराखंडपर्यटन

स्वर्गाश्रम में निराश्रित पशुओं के बीच सडकों में आने से लोग परेशान

स्वर्गाआश्रम में निराश्रित पशुओं की चपेट में आने से लोग हो रहे चोटिल

ऋ​षिकेश। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम- जौंक विश्व विख्यात टूरिस्ट पैलेस के रूप में जाना जाता है। लेकिन यहां पर निराश्रित पशु सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। इनकी चपेट में आने से राहगीर चोटिल हो हो रहे हैं।

लेकिन नगर पंचायत इस समस्या का समाधान निकालने में आज तक कामयाब नहीं हो पाई। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में देश- विदेश के सैलानी योग व तीर्थाटन के लिए आते हैं। लेकिन नपं की ओर से पर्यटकों की सुविधा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। ​इन ​निराश्रित पशुओं के सड़कों पर घूमने से पर्यटकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर महिलाओं और बच्चों को। निराश्रित पशुओं के हमले या चपेट में आने से कई बार घायल हो चुके है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निराश्रित पशुओं के आंतक से निजात दिलाने के लिए कई दफा नपं के अ​धिकारियों से मांग उठाई जा चुकी है। लेकिन इस ओर आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button