
ऋषिकेश। व्यापारियों के हित के लिए और ऋषिकेश के विकास के लिए लंबे समय से ऋषिकेश ट्रांसपोर्ट नगर की मांग की जा रही है।
व्यापार मंडल के महामंत्री होने के नाते और भाजपा का जिला महामंत्री होने के नाते भी मैने हर एक मंच पर ट्रांसपोर्ट नगर की मांग को प्रमुखता से रखने का प्रयास किया है। ट्रांसपोर्ट नगर के बनने से कही न कही 30% तक ट्रैफिक की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
परिवहन मंत्री उत्तराखंड सरकार प्रदीप बत्रा द्वारा ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है और ऋषिकेश उसका केंद्र बनता जा रहा है।
इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का एवं परिवहन मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।







