उत्तराखंडगठन

हिंदू जागरण मंच ऋषिकेश के संयोजक अध्यक्ष बने पुरुषोत्तम (मानू)

ऋषिकेश। हिंदू जागरण मंच कार्यालय में सांगठनिक जिला ऋषिकेश कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई, इसमें हिंदू जागरण मंच के विस्तार को लेकर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

सांगठनिक जिला ऋषिकेश की बैठक में सर्वसम्मती से जिलाध्यक्ष नीरज सहरावत ने पुरुषोत्तम कुमार (मानु) को हिंदू जागरण मंच ऋषिकेश नगर का संयोजक अध्यक्ष मनोनित किया है। जिलाध्यक्ष नीरज सहरावत ने कहा कि पुरुषोत्तम कुमार (मानु) के नगर अध्यक्ष बनने से हिंदू जागरण मंच को मजबूती मिलेगी और पूरे नगर में हिंदू जागरण मंच का विस्तार होगा। इसके साथ हिंदुओं के हितों का ध्यान रखा जाएगा और हिंदू विरोधी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। बैठक में प्रदेश सहसंयोजक सत्यवीर तोमर, अमरीश, रविदेव शर्मा, आकाश दीप, सोनू कुमार, राहुल शर्मा, गोविंद चौहान, सोनू वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!