आबकारीउत्तराखंड

ऋषिकेश आबकारी टीम ने 11पेटी अवैध शराब मय तस्कर के साथ बरामद की

ऋषिकेश। अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु आबकारी आयुक्त एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशन पर विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में सुबह ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करते अभियुक्त सूरज वर्मा पुत्र मनोज वर्मा निवासी श्यामपुर बाईपास ऋषिकेश को मोटरसाइकिल संख्याUK 14 F 9018 से 60 पाउच माल्टा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । छापेमारी कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए शाम को नकरौंदा डोईवाला आदि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध छापेमारी की गई ,छापेमारी के दौरान दो अभियुक्तों के कब्जे से कुल 11 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें नकरौंदा टी पॉइंट में विजय सिंह पुत्र नरसिंह निवासी नकरौंदा के कब्जे से दो पेटी अवैध शराब तथा नकरौंदा पंवार एंक्लेव में एमपी रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 09 पेटी अवैध शराब बरामद हुई ,मौके पर एमपी रेस्टोरेंट में शराब बिक्री करते हुए अभियुक्त रिंकू सरोज पुत्र नियुक्त सरोज निवासी मऊ उत्तर प्रदेश हाल निवास केयर ऑफ़ मुकेश पंवार पंवार एनक्लेव नकरौंदा। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण के जुर्म में वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए। इस प्रकार टीम द्वारा कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर साढ़े 12 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। आबकारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, आबकारी हेड कांस्टेबल दीपा डोबरियाल एवं आबकारी कांस्टेबल रीना आशीष चौहान, रेशमा चौहान, सोनम पंवार उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!