
ऋषिकेश। सुबह तड़के आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा रायवाला के पास चेकिंग करते हुए संदिग्ध वहां स्विफ्ट डिजायर DL1ZC8047 का पीछा करने पर श्यामपुर फाटक से पहले पकड़ लिया गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से हरियाणा ब्रांड की 5 पेटी रॉयल स्टैग शराब बरामद की गई,जो ऐम्स ऋषिकेश के पास डिलीवरी की जानी थी,मौके से गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा अपना नाम निखिल कुमार अग्रवाल पुत्र सुरेंद्र कुमार अग्रवाल निवासी ज्वालापुर हरिद्वार बताया गया, गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपनी टैक्सी गाड़ी में दिल्ली, हरियाणा से सवारी उत्तराखंड लेकर आता है, एवं साथ में हरियाणा से सस्ती शराब खरीद कर उत्तराखंड में महंगे दामों पर बिक्री करता है, इससे पूर्व भी वह कई जगह शराब की सप्लाई कर चुका है, अभियुक्त के विरुद्ध धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, राकेश, अंकित, आशीष चौहान,हेमंत मौजूद रहे।







