उत्तराखंडपरिवहन

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर खरीदी गई नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का हनुमान मंदिर लाल से शुभारंभ किया

ऋषिकेश 26 मई।ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर खरीदी गई नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का आज हनुमान मंदिर लाल द्वारा में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। पूजा उपरांत डॉ अग्रवाल ने अपने कार्यालय के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं डीजल-पेट्रोल के उपयोग को कम करने के लिए किए जा रहे आह्वान को आत्मसात करते हुए उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में उन्होंने नए इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद की है, जिससे प्रदूषण कम करने और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ अग्रवाल ने आमजन से भी अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!