उत्तराखंडपुलिस डायरी

जनपद में अपराधियों पर सख्ती, साइबर अपराध पर प्रभावी प्रहार और शांतिपूर्ण छात्रसंघ चुनाव पर फोकस, एसएसपी सर्वेश पंवार ने अपराध गोष्ठी में तय की कार्ययोजना

प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती एवं मुख्यालय स्तर से संचालित अभियानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पौडी़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  सर्वेश पंवार द्वारा पुलिस लाइन के सभागार में माह अगस्त की मासिक अपराध बैठक ली गई जिसमें जनपद की कानून व्यवस्था, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराधों, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा मुख्यालय स्तर से संचालित विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान, मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई तथा जन-जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को मुख्यालय स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।

🔹 सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रबल करने एवं सार्वजनिक आयोजनों के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नियमित गश्त, चेकिंग एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाई जाए।

🔹 जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं असामाजिक तत्वों की निरंतर निगरानी करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

🔹 लंबित विवेचनाओं, शिकायतों एवं जनसुनवाई प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

🔹 छात्रसंघ चुनाव-2026 के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सतर्क निगरानी रखते हुए चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

🔹 साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु प्रत्येक थाना स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा डिजिटल अरेस्ट, निवेश धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया ठगी एवं साइबर ब्लैकमेलिंग के प्रति आमजन को जागरूक किया जाए।

🔹 मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अंतरजनपदीय एवं अंतरराज्यीय नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा नशा तस्करों की संपत्तियों के चिन्हीकरण एवं वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।

🔹 महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला हेल्प डेस्क, एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं बाल सुरक्षा इकाइयों द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

🔹 किरायेदार, घरेलू सहायक, बाहरी श्रमिक एवं होटल सत्यापन अभियान को पुनः गति प्रदान करते हुए प्रत्येक थाना क्षेत्र में सत्यापन की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।

🔹 सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए तथा ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं खतरनाक ड्राइविंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए।

🔹 थाना स्तर पर प्राप्त ई-एफआईआर, जनशिकायतों एवं ऑनलाइन पोर्टलों से प्राप्त संदर्भों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पुलिस की जवाबदेही एवं जनविश्वास को और अधिक मजबूत किया जाए।

🔹 सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन के साथ संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी व्यवहार अपनाते हुए “जनसेवा, जनसुरक्षा एवं जनविश्वास” की भावना के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें।

🔹 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान जनपद में प्राप्त सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अब तक प्राप्त कुल 593 शिकायतों में से 530 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 63 शिकायतें विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। लंबित शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनकी नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अगस्त माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 पुलिस कार्मिकों उ0नि० ना०पु० वेद प्रकाश ,आरक्षी 425 ना०पु० चन्द्रपाल,होमगार्ड 1628 कुलदीप,अपर उ0नि न०पु० जयपाल सिंह,उ0नि० ना०पु० रणजीत तोमर,अपर उ0नि० ना०पु० अहसान अली,मुख्य आरक्षी 108 ना०पु० उत्तम चौहान,आरक्षी 237 स०पु० अवनीश कुमार,आरक्षी 99 स०पु० शितांषु कुमार,आरक्षी 241 ना०पु० राकेश गुंसाई ,उ0नि० ना०पु० पंकज तिवारी,उ0नि० ना०पु० विजय सैलानी,मुख्य आरक्षी 126 ना०पु० दिनेश चौधरी,आरक्षी 62 ना०पु० महावीर पुण्डीर,उ0नि० ना०पु० अमरजीत सिंह 16- अपर उ0नि० ना०पु रविन्द्र भण्डारी,मुख्य आरक्षी 99 ना०पु० उदय कुमार,मुख्य आरक्षी 204 ना०पु० विक्रम सिंह,मुख्य आरक्षी 78 ना०पु० बुद्धिबल्लभ,आरक्षी 399 ना०पु० विजय प्रकाश,होमगार्ड 1381 राजेन्द्र पुण्डीर,होमगार्ड 1263 मनवर सिंह, पीआरडी अरविन्द कुमार, उ0नि० ना०पु० अमित कुमार, मुख्य आरक्षी 33 ना०पु० लोकेश गिरी, आरक्षी 04 ना०पु० संजीव कुमार, अपर उ0नि ना०पु० प्रदीप बिष्ट, आरक्षी 169 ना०पु० दिगम्बर सिंह, आरक्षी 54 स०पु० सुमित कुमार,आरक्षी चालक सूर्यकान्त,फायर चालक नवनीत सिंह, फायरमैन संजय सिंह,फायरमैन नरेन्द्र दत्त,मुख्य आरक्षी पु०दू० अनुज प्रसाद, होमगार्ड 1718 पंकज, होमगार्ड 1713 हर्षपाल को Employee of the month का प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला,  क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती अस्मिता मंमगाई, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी  तपेश कुमार, सीएफओ राजेंद्र खाती सहित समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!