उत्तराखंडस्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर की बेहद दुर्गम,छिपी हुई घाटी,पाडर वैली में द हंस फाउंडेशन ने दृष्टि आई केयर मिशन,125 गाँवों तक पहुँची निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा सेवाएं

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की बेहद दुर्गम,छिपी हुई घाटी,पाडर वैली में द हंस फाउंडेशन द्वारा दृष्टि आई केयर मिशन एवं जनरल हेल्थ कैंप का आयोजन,125 गाँवों तक पहुँची निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा सेवाएं

‘द हंस फाउंडेशन’ के तत्वावधान जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की बेहद दुर्गम, सुंदर और छिपी हुई घाटी,पाडर घाटी में 7 से 16 जुलाई-2026 तक दृष्टि आई केयर मिशन एवं जनरल हेल्थ कैंप–2026 का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से पाडर घाटी के 125 गाँवों के ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई।
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की दुर्गम और छिपी हुई घाटी पाडर वैली में द हंस फाउंडेशन के माध्यम से प्रथम चरण में गांधारी वैली में टुन,आलिया,खजरोनी,बटवास,सोहल,चाग्ग,मुथल और छिटू गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। जिनमें बड़ी संख्या में पहुंचकर यहां के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसी के साथ 16 जुलाई को किश्तवाड़ जिले की दुर्गम एवं दूरस्थ पाडर घाटी के 125 सीमांत एवं वंचित गाँवों में आयोजित यह 10 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
द हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माताश्री मंगला एवं श्री भोले महाराज के भागीरथी आशीर्वाद से पाडर वैली में 16 जुलाई 2026 तक आयोजित हुए इन स्वास्थ्य शिविरों में हजारों ग्रामीण को निःशुल्क स्वास्थ्य की सेवाएं प्रदान की गई। इस व्यापक स्वास्थ्य अभियान के माध्यम से उन क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाई गईं,जहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत सीमित है। इस अभियान के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने गाँव-गाँव पहुँचकर लोगों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं।
इन विशेष चिकित्सा शिविरों के माध्यम से पाडर वैली के ग्रामीणों को पहली बार कई तरह की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गई। जिनमें आँखों की जाँच,स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह,लैब टेस्ट,डायग्नोस्टिक सेवाएँ,दवाइयों का वितरण और मोतियाबिंद की सर्जरी प्रमुख रही।

‘द हंस फाउंडेशन द्वारा दृष्टि आई केयर मिशन एवं जनरल हेल्थ कैंप–2026’ में प्रदान की गई मुख्य सेवाए
द हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दृष्टि आई केयर मिशन एवं जनरल हेल्थ कैंप में 1,528 लोगों की विस्तृत नेत्र जाँच की गई। जिनमें 106 मोतियाबिंद रोगियों की पहचान हुई। इनमें से 78 मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सफल मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा सम्पन्न की गई।
इसी के साथ 726 लोगों को दृष्टि दोषानुसार चश्मों का वितरण किया गया। 2,082 लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया गया। साथ ही 1,045 का आवश्यक पैथोलॉजिकल एवं डायग्नोस्टिक परीक्षण किया गया और 66 ईसीजी (ECG) परीक्षण किए गए। इसी के साथ सभी मरीजों को आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की पाडर घाटी प्राकृतिक सौंदर्य,झरनों और फूलों के लिए प्रसिद्ध है। दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण,इस क्षेत्र का जीवन आज भी बाहरी दुनिया से काफी अलग-थलग और प्राकृतिक रूप से प्राचीन है। इस क्षेत्र में दृष्टि आई केयर मिशन एवं जनरल हेल्थ कैंप–2026 इस संकल्प का सशक्त उदाहरण है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें और भौगोलिक विषमताएँ किसी भी नागरिक के बेहतर स्वास्थ्य के अधिकार में बाधा न बनें।
पाडर वैली में द हंस फाउंडेशन द्वारा दी गई इन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शासन-प्रशासन और ग्रामीणों ने संस्था और यहां सेवा प्रदान कर रहे हैं डॉक्टरों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!