वशीकरण का ढोंग कर लोगो से ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। वशीकरण का ढोंग कर लोगों को ठगने वाले दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किये। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुयी की पश्चिमी उ.प्र. के दो शातिर ठग, जो वशीकरण का ढोंग करके लोगो से ठगी करते है, चमन विहार क्षेत्र में किराये पर रह रहे है, जिनके द्वारा कुछ अन्य व्यक्तियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके फर्जी बैक खाते खुलवाये गये है, जिनका इस्तेमाल वे लोगों से ठगी में कर रहे है। प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर द्वारा पुलिस टीम के साथ चमन विहार स्थित आशियाना होम्स में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा मौके से दो व्यक्तियों सलमान पुत्र रियाजुल निवासी शामली उ.प्र. तथा शाहरूख पुत्र शाहिद निवासी जानसठ मुज्जफरनगर को संदिग्धता के आधार पर हिरासत मे लिया गया, जिनके कब्जे से पुलिस को उनके तथा अन्य लोगों के नाम के आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेन्स, चौक बुक व अन्य दस्तावेज बरामद हुये। बरामद दस्तावेजों के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा लोगो को वशीकरण करने का ढोंग करके उनकी समस्याओ को दूर करने के नाम पर ठगी की जाती है तथा लोगो से ठगी करने के लिये उनके द्वारा अपने तथा अन्य लोगो के फर्जी पते के उक्त आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनाये गये थे, जिनका इस्तेमाल करके उनके द्वारा लोगो से ठगी का पैसा प्राप्त करने के लिये बैकों में अलग-अलग खाते खुलवाये गये थे। दोनो आरोपियों को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार करते हुये उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।े पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुयी कि दोनो विगत डेढ माह से पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत चमन विहार में किराये पर रह रहे है तथा मूल रूप से शामली तथा मुज्जफरनगर के रहने वाले है। उनके द्वारा खुद को तांन्त्रिक बताकर लोगो को वशीकरण करने का झूठा ढोंग करके भोले भाले लोगो के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। उनके द्वारा लोगो से ठगी करने के लिये विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर खुद को वशीकरण विशेष/ज्योतिषाचार्य/शास्त्री/




