उत्तराखंडपुलिस डायरी

एटीएम फ्रॉड गिरोह के दो शातिर दबोचे

देहरादून। एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 17 एटीएम कार्ड व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी एटीएम बूथों के आसपास रेकी कर बुजुर्गों, महिलाओं व कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाया करते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि एटीएम ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद को क्षेत्र में एटीएम फ्रॉड से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में बहादराबाद पुलिस द्वारा अलगकृअलग टीमों का गठन कर बैंक एवं एटीएम बूथों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी शुरू की गई। बताया कि बीते रोज पुलिस एटीएम बूथ, बहादराबाद पीपल चौक के पास चौकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक बाइक मोड़कर पुराना पथरी पावर हाउस की ओर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों का पीछा किया। भागने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसके बाद दोनों युवक झाड़ियों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में चालक युवक ने अपना नाम शिवा उर्फ शिव पुत्र राजेश निवासी फेरुपुर महाराणा प्रताप कॉलोनी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल 200 रूपये की नगदी, एक पर्स तथा विभिन्न बैंकों के कुल 10 एटीएम कार्ड बरामद हुए।
वहीं दूसरे युवक ने अपना नाम मधुसूदन उर्फ मनोज पुत्र चरण सिंह निवासी गढ़मीरपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार बताया। उसकी तलाशी में एक वन प्लस मोबाइल, 700 रूपये नकद, पर्स तथा 7 एटीएम कार्ड बरामद हुए। बरामद एटीएम कार्डों के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी एटीएम बदलकर ठगी करने के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथों में बुजुर्ग, महिला एवं कम पढ़ेकृलिखे लोगों की मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे और बाद में दूसरे एटीएम से उनके खातों से पैसे निकालकर ठगी करते थे। आरोपी घटना के समय भी किसी भोलेकृभाले व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में एटीएम बूथ के आसपास घूम रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते पकड़े गए। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!