उत्तराखंडयोग

एसआरएचयू में योगामहोत्सव आयोजित’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के 43वें काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत कॉमन योग प्रोटोकॉल का कराया गया अभ्यास

डोईवाला। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 (आईडीवाई-2026) के 43वें काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को ‘योगामहोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉमन योग प्रोटोकॉल को जन-जन तक पहुंचाना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

एसआरएचयू स्कूल ऑफ योगा साइंसेज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्कूल ऑफ योगा साइंसेज के प्राचार्य डॉ. रूद्र भंडारी ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योगमहोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व को स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 को लेकर जागरूकता अभियान को भी गति दी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि एसआरएचयू लंबे समय से योग, स्वास्थ्य एवं समग्र जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। योगामहोत्सव के आयोजन से विद्यार्थियों और समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!