उत्तराखंडसम्मान

रोटरी क्लासिक ने किया नर्सिंग ऑफिसर को सम्मानित

ऋषिकेश : रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब द्वारा राजकीय चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय में नर्स दिवस के उपलक्ष्य में आधा दर्जन से अधिक नर्सिंग ऑफिसरों को स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौक़े पर रोटरी क्लासिक के अध्यक्ष रो.संजय सकलानी ने कहा आज हम यहाँ अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य पर उन महान सेवाभावी व्यक्तियों का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुए हैं,जो अपने समर्पण, करुणा और सेवा भाव से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रोटरी क्लासिक के सचिव रो.विजय रावत ने कहा कि नर्स केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का प्रतीक हैं। जब कोई मरीज दर्द और परेशानी में होता है तब नर्स ही सबसे पहले उसकी देखभाल करती है उसे साहस देती है और परिवार जैसा स्नेह प्रदान करती है। दिन हो या रात, त्योहार हो या कठिन परिस्थिति — नर्सें हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहती हैं।
रोटरी क्लासिक के कोषाध्यक्ष रो.हिमांशु गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के समय पूरी दुनिया ने नर्सों की निस्वार्थ सेवा को देखा। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने लाखों लोगों की सेवा की और मानवता के लिए एक मिसाल कायम की। उनका यह त्याग और समर्पण सदैव याद रखा जाएगा।
रोटरी क्लासिक के सदस्य रो. डॉ राजे नेगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर वर्ष 12 मई को मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ़्लोरेंस नाइटेंगल की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
आज के इस अवसर पर हमें सभी नर्सों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना चाहिए। उनका योगदान केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे समाज के स्वास्थ्य और खुशहाली से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर रोटरी क्लासिक के सभी सदस्यों ने सभी नर्सिंग ऑफिसर को सम्मानित करते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की सम्मान पाने वालों में राहुल सक्सेना सीमा कोटियाल अंकित कुकरेती मिनाक्षी भंडारी मिनाक्षी नेगी सुमनलता बिजलवान किरण सिंह नर्सिंग ऑफ़िसर उपस्थित थे
इस मौक़े पर रोटरी क्लासिक के एक्जीक्यूटिव सचिव रो राकेश अग्रवाल रो.डॉ. लवित शर्मा रो सौरव वर्मा रो सौरव शर्मा, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनन्द सिंह राणा सहित अस्पताल स्टाफ उपस्थित था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!