यशपाल सिंह बिष्ट को ऋषिकेश कोतवाली की कमान

ऋषिकेश। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने 07 प्रभारी निरीक्षकों को स्थानांतरित किया है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश कैलाश चंद्र भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जिम्मेदारी दी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट की जगह निर्भीक, कर्मठ, ईमानदार, दबंग प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को ऋषिकेश कोतवाली की कमान सौंपी है। सोमवार की शाम कोतवाली ऋषिकेश के पुलिस कर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट का जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश कोतवाल का पदभार संभाला और ऋषिकेश में कानून व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ बनाने आश्वाशन दिया।
बता दें कि प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट एक निर्भीक, कर्मठ, ईमानदार और दबंग व्यक्तित्व की मिसाल हैं, प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने विभिन्न थानों में अपने उत्कृष्ट कार्यों की छाप छोड़ी है। सभी वर्ग के लोगो को एक समानता से न्याय दिलाने का कार्य किया है। इतना ही नहीं प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने गरीब और असहाय लोगो के लिए देवदूत बनने का कार्य भी किया है। इसलिए हर दिल के अजीज यशपाल सिंह बिष्ट एक मिसाल बनकर उभरे हैं और लोगों के पसंदीदा व्यक्तित्व है।







