
ऋषिकेश। आबकारी विभाग ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन टीम देहरादून द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह प्रवर्तन दल देहरादून के नेतृत्व में आज दिनांक 11. 6.26 को अवैध शराब बिक्री की सूचना पर टिहरी बस अड्डे , चंद्रेश्वर नगर , जाटव बस्ती आदि स्थानों पर संघन चेकिंग अभियान चलाया , मुखबिर खास की सूचना पर चंद्रेश्वर नगर में दबिश दी गई , दबिश के दौरान एक घर से 20 पेटी शराब बरामद हुई , मौके पर 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया , दोनो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोग अन्य जगह से शराब लाकर शहर में बेचते है , दोनों अभियुक्तों अवैध शराब का भंडारण एवं बिक्री के जुर्म गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । इस कार्यवाही से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया , आबकारी विभाग अवैध शराब की रोकथाम के लिये पूरी तरह से मुस्तैद है , एवं अवैध शराब बिक्री / भंडारण , तस्करी करने वालो के विरुद्ध निरंतर प्रवर्तन कार्य जारी है जिसमें किसी प्रकार कोई रियायत नहीं होगी और न किसी को बख्शा जाएगा ।
प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट ने लोगों से जनसंपर्क साधा और अपील की अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार सूचना तुरंत बताए जिसकी जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रहेगी ।
गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है –
01 – सौरभ पासवान पुत्र रामअदुल पासवान निवासी चंद्रेश्वर नगर
02 – अमित पुत्र हरिनाथ राजभर निवाशी – चंद्रेश्वर नगर
दबिश टीम में निम्न स्टाफ शामिल रहे –
01 – उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा , आशीष प्रकाश ,अर्जुन सिंह
02- प्रधान आबकारी सिपाही राकेश सिंह,गोविंद सिंह , हेमंत सिंह
03- आबकारी सिपाही अंकित कुमार, आशीष चौहान, रेशमा, सोनम दामिनी शामिल रहे







