हवाई यात्राहादसा

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश

विमान में 242 यात्री थे सवार दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ हादसा

विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई व 7 पुर्तगाली नागरिक कर रहे थे सफर
मौके पर चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान
हैदराबाद। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक इस विमान में करीब 242 यात्री सवार थे। इश विमान हादसे के बाद तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात भी की है। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। विमान हादसे के बाद इस फ्लाइट में सवार लोगों की लिस्ट भी सामने आ गई है। यह विमान दोपहर 1 बजकर 38 मिनट सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और दो मिनट बाद 1 बजकर 40 मिनट पर क्रैश होने की खबर आई। यह फ्लाइट एयरपोर्ट की बाउंड्री भी ठीक से पार नहीं कर पाया था और ऊपर जाते ही अचानक नीचे गिरता दिखाई दिया। फिर धुएं का गुबार उठने लगा।


एयर इंडिया अहमदाबाद विमान हादसे के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया गया है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल को ब्लैक कर दिया है।
लंदन जा रही एयर इंडिया विमान में सवार यात्रियों की एक लिस्ट भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडाणी ने भी इस हादसे परने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 की त्रासदी से बेहद दुखी हैं। हमारे दिल उन परिवारों के लिए रो रहा है, जिन्हें नुकसान हुआ है। हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पीड़िताओं की मदद करने को तत्पर है।

पीएम मोदी ने दिए राहत कार्य के आदेश
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की है। उन्होंने उन्हें अहमदाबाद जाने के लिए कहा और कि सभी संभावित सहायता प्रदान की जाए।

राष्ट्रपति ने जताया दुख
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अहमदाबाद में दुखद विमान दुर्घटना के बारे में जानने के लिए गहराई से व्यथित हूं। यह एक हृदय-संबंधी आपदा है। मेरे विचार और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। राष्ट्र अवर्णनीय दुःख में उनके साथ खड़ा है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 12 क्रू मेंबर्स शामिल

कैप्टन (सीपी) सुमीत सभरवाल कर्मचारी सं. 80006359
फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर कर्मचारी सं. 80038104
सीनियर क्रू श्रद्धा धवन कर्मचारी सं. 80008726
सीनियर केबिन क्रू अपर्णा महाडिक कर्मचारी सं. 80008872
केबिन क्रू सईनीता चक्रवर्ती कर्मचारी सं. 8005100
केबिन क्रू नगंथोई शर्मा कर्मचारी सं. 80047565
केबिन क्रू दीपक पाठक कर्मचारी सं. 81033187
केबिन क्रू मैथिली पाटिल कर्मचारी सं. 80047429
केबिन क्रू इरफान शेख कर्मचारी सं. 80058950
केबिन क्रू लामनुनथेम सिंग्सन कर्मचारी सं. 80046326
केबिन क्रू रोशनी राजेन्द्र सोनगारे कर्मचारी सं. 80055146
केबिन क्रू मनीष थापा कर्मचारी सं. 80052782

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!